)
भारत के इन 2 राज्यों ने हत्या-दुष्कर्म मामले में किया टॉप, लूट में देश का सबसे अमीर राज्य; जानें क्या कहती है NCRB की रिपोर्ट
Zee News
Crime rate NCRB report: भारत में कानून व्यवस्था के सवाल सरकारों के माथे पर बल पड़ जाता है. इस बीच नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी अपराधों के आंकड़े चौकाने वाले हैं. पूरे भारत में वर्ष 2023 में कुल 62,41,569 अपराध दर्ज हुए, जो पिछले साल की तुलना में 7.2 प्रतिशत अधिक है. NCRB आपराधिक आकंड़े राज्यवार भी जारी किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में अपराध दर राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार ने भी अपराध के मामले में नए रिकार्ड बनाए हैं.
Crime rate NCRB report: NCRB द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट में 2023 में महाराष्ट्र की अपराध दर 470.4 रही. जबकि अपराध का राष्ट्रीय औसत 448.3 है. इससे स्पष्ट तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में किस तरह से अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. वहीं विशेष प्रकार के अपराध की बात करें तो उत्तर प्रदेश और बिहार हत्या के मामले में क्रमशः पहले और दूसरे नंबर पर हैं. दुष्कर्म के मामले में राजस्थान ने टॉप किया है. इसके अलावा महाराष्ट्र में लूट के सबसे अधिक मामले रजिस्टर्ड किए गए हैं.
