)
भारत के इतिहास की सबसे लेट ट्रेन; जिसने 42 घंटे के सफर में लगाए 3 साल 8 महीने
Zee News
भारत की सबसे लेट ट्रेन का रिकॉर्ड एक मालगाड़ी ने बनाया, जो विशाखापत्तनम से बस्ती तक 42 घंटे का सफर तय करने में 3 साल 8 महीने 7 दिन लेट हो गई. यह घटना रेलवे की लापरवाही और ट्रैकिंग सिस्टम की बड़ी खामी को उजागर करती है. व्यापारी को भारी नुकसान हुआ.
रेलवे में ट्रेन लेट होना आम बात मानी जाती है, लेकिन जब देरी 3 साल 8 महीने और 7 दिन की हो जाए, तो यह रिकॉर्ड बन जाता है. यह कहानी एक ऐसी मालगाड़ी की है, जो आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से उत्तर प्रदेश के बस्ती तक 42 घंटे में पहुंनी थी, लेकिन उसे इस सफर में करीब 1367 दिन लग गए. यह घटना भारतीय रेलवे के इतिहास में सबसे ज्यादा देरी की मिसाल बन गई है.
More Related News
