)
भारत की 'Third Eye' से बचना नामुमकिन! 2029 से पहले भी तैयार हो सकता है 52 सैटेलाइट्स का जाल
Zee News
India Surveillance Satellites: भारत ने दुश्मनों पर निगरानी बढ़ाने के लिए 52 सैन्य सैटेलाइट्स तैनात करने की योजना बनाई है, जिसकी लागत ₹26,968 करोड़ है. पहली सैटेलाइट अप्रैल 2026 तक लॉन्च होगी, पूरा नेटवर्क 2029 से पहले चालू होगा. सरकार समयसीमा कम करने की कोशिश में है. ये सैटेलाइट्स लो अर्थ और जियोस्टेशनरी ऑर्बिट में तैनात होंगी.
India Surveillance Satellites: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुश्मन पर निगरानी तेज करना का फैसला किया है. पड़ोसी मुल्क की हर नापाक चाल पर नजर रखने के लिए भारत अंतरिक्ष में 52 सैटेलाइट्स तैनात करने वाला है. इनके जरिये चीन, पाकिस्तान और हिंद महासागर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों पर हाई-रिजॉल्यूशन निगरानी रखना है. पहले योजना थी कि इन सैटेलाइट्स को साल 2029 तक लगाया जाएगा. लेकिन अब तो समय सीमा और भी कम हो सकती है.
More Related News
