)
भारत की STAR मिसाइल बनेगी आसमान की नई शिकारी! DRDO की 200KM रेंज वाली Ramjet टेक्नोलॉजी गिराएगी दुश्मन के AWACS विमान
Zee News
DRDO STAR Missile: DRDO का STAR मिसाइल प्रोग्राम अब ग्राउंड-लॉन्च ट्रायल्स के लिए तैयार है, इसमें Liquid Fuel Ramjet इंजन है जो Mach 2.5 तक गति और लंबी दूरी की हिट-कैपेबिलिटी देता है.
DRDO STAR Missile: भारत का रक्षा अनुसंधान संगठन (DRDO) अब एक नई मिसाइल टेक्नोलॉजी के साथ बड़ी छलांग लगाने जा रहा है. इसका नाम है STAR Missile, जो अब सिर्फ एक टारगेट ड्रोन नहीं, बल्कि एक घातक हथियार प्रणाली बनती जा रही है. आने वाले दिनों में इसकी ग्राउंड लॉन्च ट्रायल्स शुरू होने वाली हैं, जिससे यह साबित हो जाएगा कि भारत अब सुपरसोनिक मिसाइलों के क्षेत्र में दुनिया के बड़े देशों की बराबरी पर है.
More Related News
