)
भारत की 3 खतरनाक मिसाइलें, इन्हें देखकर चीन भी मांगता है पानी! फिर PAK की तो औकात ही क्या
Zee News
Agni Missiles of India: भारत की 'अग्नि' मिसाइलें पाकिस्तान और चीन दोनों को चुनौती देती हैं. अग्नि-II की रेंज 2,000-2,500 किमी है, जो परमाणु हथियार ले जा सकती है. अग्नि-III, 3,000-3,500 किमी रेंज और 1.5 टन पेलोड के साथ, मोबाइल लॉन्चर से संचालित होती है. अग्नि-IV, 4,000 किमी रेंज वाली IRBM, दोनों देशों के लिए खतरा है. इन मिसाइलों की वजह से भारत रणनीतिक रूप से मजबूत स्थिति में है.
Agni Missiles of India: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है. पाकिस्तान अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाने के लिए चीन से मदद ले रहा है. चीन ने हाल ही में पाक को PL-15 मिसाइल दी है. इसके अलावा, जल्द ही VT-4 टैंक भी पाक आर्मी के लिए भेजा जा सकता है. लेकिन भारत ने पहले से अपनी ताकत इतनी बढ़ा रखी है, जिसके आगे पाकिस्तान बिलकुल नहीं टिकने वाला है. यही कारण है कि पाक दूसरे देशों के सामने हाथ फैलाने के लिए मजबूर है.
