)
भारत की हवाई ताकत में चार चांद लगाएंगी न्यूक्लियर मिसाइलें, पाक-चीन के खोखले इरादों के उड़ेंगे परखच्चे!
Zee News
Indian Defence: DRDO और भारत की रक्षा कंपनियों के पास एयर-लॉन्च्ड न्यूक्लियर मिसाइल सिस्टम बनाने की पूरी क्षमता है. ऐसे में रक्षा विशेषज्ञों ने माना है कि पाकिस्तान और चीन के किसी भी नापाक हमले को नाकाम करने में IAF को मजबूती मिलेगी.
Indian Defence: भारतीय वायुसेना (IAF) की ताकत में बड़ा इजाफा होने जा रहा है. न्यूक्लियर हमलों का पूरी तरीके से जवाब देने में सक्षम भारत की एयरफोर्स अब और भी मजबूत होगी. पाकिस्तान और चीन जैसे देशों की बढ़ती एयर डिफेंस क्षमताओं को देखते हुए, रक्षा विशेषज्ञों ने माना है कि भारत के पास अब एक ऐसा सोल्यूशन होना चाहिए जो न केवल सुरक्षित बल्कि रणनीतिक रूप से भी बेहतरीन हो. ऐसे में IAF के पास पहले से ही मिराज-2000, जगुआर और राफेल जैसे एडवांस फाइटर जेट हैं, जो किसी भी हमले को एक झटके में ध्वस्त करने का माद्दा रखते हैं. लेकिन IAF को जरूरत है एयर-लॉन्च्ड न्यूक्लियर मिसाइलों की, जो दुश्मनों के डिफेंस सिस्टम को आसानी से ध्वस्त कर सकें. जिसको लेकर चर्चाएं तेज हैं.
