)
भारत की स्पेस में बंपर एंट्री! प्राइवेट सेक्टर का पहला Vikram-I रॉकेट, PM मोदी ने किया इन्फिनिटी कैंपस का उद्घाटन
Zee News
PM inaugurates Infinity Campus: स्काईरूट का इन्फिनिटी कैंपस और विक्रम-I रॉकेट की लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़ी क्रांति है, जो देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता को और मजबूत करेगा. वहीं, इस दौरान पीएम मोदी ने सफरान MRO की स्थापना का भी जिक्र किया.
PM inaugurates Infinity Campus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार यानी 27 नवंबर 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हैदराबाद में भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप 'स्काईरूट' के इन्फिनिटी कैंपस का उद्घाटन किया. इसके साथ ही, पीएम मोदी ने स्काईरूट के पहले ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-I' को भी देश को समर्पित किया. यह अत्याधुनिक फैसिलिटी करीब 2,00,000 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में फैली हुई है. यह कैंपस हर महीने एक ऑर्बिटल रॉकेट बनाने की क्षमता रखता है, जो भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक बड़ी छलांग है.
