)
भारत की 'सिटी किलर' SLBM रेडी! k-5 बैलिस्टिक मिसाइल में शहर जलाने की क्षमता, बाकी है अभी कलाम का असली कमाल
Zee News
K-5 SLBM Missile: भारत न्यूक्लियर डिटरेंस और काउंटर अटैक की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है, दरअसल k-5 न्यूक्लियर वॉरहेड वाली लंबी दूरी की मिसाइल विकास में तेजी देखने को मिली है. यह मिसाइल सिटी किलर है, जो एक ही बार में कई लक्ष्यों पर विनाशकारी हमला कर सकती है.
K-5 SLBM Missile: पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का असली कमाल अभी बाकी है. मिसाइल मैन की डिजाइन पर आधारित भारत की स्वदेशी K-5 मिसाइल से न्यूक्लियर डिटरेंस मिलने जा रहा है. K-5 सबमरीन-लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) का विकास इसी दिशा में एक अहम कदम है. खास बात है कि यह मिसाइल पहले अटैक के लिए नहीं है. यह काउंटर अटैक का सेकंड ऑप्शन है. अगर किसी देश ने हमला किया तो उस हमले का जवाब भारत दे चुका होगा. इसके बाद K-5 का पावर भारत दिखाएगा, असली में यह दुश्मन को बर्बाद करके युद्ध खत्म करने के लिए है.
