)
भारत की सबसे रहस्यमयी झील, जहां दिन में तीन बार बदलता है पानी का रंग
Zee News
हिमाचल प्रदेश की लाहुल-स्पीति घाटी में स्थित चंद्रताल झील अपनी खूबसूरती और खासियत की वजह से जानी जाती है. यह झील दिन में तीन बार रंग बदलती है, सुबह हरा-नीला, दोपहर गहरा नीला और शाम को सुनहरा-हरा. रमसर साइट घोषित यह झील नेचर और ट्रेवल लवर्स के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र है.
क्या आपने कभी किसी झील को दिन में तीन अलग-अलग रंगों में देखा है? सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन भारत में एक ऐसी झील मौजूद है जिसकी ये खासियत है. लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं और यहां पहुंचकर हर बार एक नया नजारा देखते हैं. इस झील का नाम है चंद्रताल झील, जो हिमाचल प्रदेश में स्थित है.
More Related News
