)
भारत की सबमरीन अब हरदम रहेंगी अलर्ट मोड पर; जैसे ही आहट हुई, तुरंत कर देंगी दुश्मन का इलाज!
Zee News
भारतीय नौसेना किसी भी हमले का सामना करने के लिए अपनी रक्षा क्षमता को लगातार बढ़ा रही है. ऐसे में अब नौसेना एक नई योजना बनाई है, जिसमें कोई भी खतरा दिखने पर ये सबमरीन हमला करने के लिए तैयार हो जाएंगी.
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना पिछले कुछ वक्त से अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है. इसी कड़ी में अब इस साल के अंत तक नौसेना अपनी तीसरी परमाणु हथियारों से लैस पनडुब्बी (SSBN) को शामिल करने की योजना बना रही है. उम्मीद की जा रही है कि 2026 तक चौथी पनडुब्बी भी भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हो जाएगी. भारत की परमाणु त्रिकोणीय रणनीति का समुद्री हिस्सा अब मैच्योर होने लगा है. इस रणनीति में जमीन, हवा और समुद्र से परमाणु हमले की क्षमता को भी शामिल किया गया है. ऐसे में भारतीय नौसेना और जहाज का निर्माण करने वाली कंपनियां यह सुनिश्चित कर रही हैं कि इन पनडुब्बियों को हमेशा हमला करने के लिए तैयार रखा जाए.
