
भारत की सख्ती के आगे झुका ब्रिटेन, कोविशील्ड लगवा चुके भारतीयों को क्वारंटीन से दी छूट
Zee News
भारत में एस्ट्रेजेनिका और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की तरफ से तैयार की गई कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) को मान्यता नहीं देने की 'भेदभावपूर्ण नीति' ब्रिटेन ने वापस ले ली है.
नई दिल्ली: भारत में एस्ट्रेजेनिका और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की तरफ से तैयार की गई कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) को मान्यता नहीं देने की 'भेदभावपूर्ण नीति' ब्रिटेन ने वापस ले ली है. अब कोविशील्ड की दोनों डोज लगवा चुके ब्रिटेन जाने वाले भारतीय नागरिकों को क्वारंटीन नहीं होना होगा. Pleased to meet new UK Foreign Secretary .
बता दें, हाल ही में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कोविशील्ड को लेकर ब्रिटेन की भेदभावपूर्ण नीति की आलोचना की थी. भारत ने ब्रिटेन की पॉलिसी को गलत बताते हुए समान व्यवहार करने की सलाह दी थी. भारत की तरफ से सवाल उठाया गया था कि कोविशील्ड की यूके को 50 लाख वैक्सीन खुराक प्रदान की गईं, जिनका उपयोग उनकी स्वास्थ्य प्रणाली NHS द्वारा किया गया. फिर भी भारत से आने वाले लोगों को 10 दिन क्वारंटीन रहने के लिए मजबूर किया जाना कतई सही नहीं है. Discussed the progress of Roadmap 2030. Appreciated her contribution on the trade side.
