
भारत की मदद के लिए दुनिया ने बढ़ाए मदद के हाथ, आज इन देशों से आएगी मेडिकल सप्लाई
Zee News
जानकारी के मुताबिक रूस से मेडिकल सप्लाई से भरे हुए 2 ट्रांसपोर्ट प्लेन भारत भेजे रहे हैं. इनमें ऑक्सीजन को स्टोर करने वाले कंसेट्रेटर, वेंटिलेटर और 22 टन मेडिकल सप्लाई शामिल है.
मॉस्को: भारत इस समय कोरोना से जंग लड़ रहा है. अस्पतालों में मरीजों की तादाद की वजह से कई तरह कि किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. इसको देखते भारत के साथ दुनिया के कई बड़े देश खड़े हुए हैं और मेडिकल उपकरणों से भारत की मदद कर रहे हैं. सऊदी अरब, UAE, UK, रूस, अमेरिका समेत कई देशों ने भारत की मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाए हैं. जानकारी के मुताबिक रूस से मेडिकल सप्लाई से भरे हुए 2 ट्रांसपोर्ट प्लेन भारत भेजे रहे हैं. इनमें ऑक्सीजन को स्टोर करने वाले कंसेट्रेटर, वेंटिलेटर और 22 टन मेडिकल सप्लाई शामिल है. ये प्लेन रूस से उड़ चुके हैं और आज रात तक भारत पहुंचने वाले हैं. जराए का कहना है कि भारत ने मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय अपील नहीं की है और यह सप्लाई मुख्यत: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के ज़रिए हो रही है.More Related News
