)
भारत की 'ब्रह्मोस' या 'स्कैल्प', पाकिस्तान से युद्ध हुआ तो कौन सी मिसाइल करेगी तगड़ा वार
Zee News
BrahMos vs Scalp: भारत की ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर पूरी दुनिया में काफी चर्चा है. यह मिसाइल अपनी तेज गति और ताकत के दम पर दुश्मनों को तबाह कर सकती है. वहीं, अक्सर इसकी तुलना में स्कैल्प मिसाइल से होती रहती है. चलिए जानते हैं दोनों मिसाइलें एक दूसरे से कितनी अलग और ताकतवर हैं.
नई दिल्ली: भारत की सेना देश की सुरक्षा में लगातार प्रयास कर रही है. ऐसे में फाइटर जेट्स से लेकर सबमरीन और थल सेना की ताकत को भी बढ़ाया जा रहा है. ऐसे में आज हम भारतीय सेना की दो शक्तिशाली क्रूज मिसाइलों ब्रह्मोस और स्कैल्प पर चर्चा करने जा रहे हैं. जहां एक ओर ब्रह्मोस मिसाइल को भारत और रूस ने मिलकर बनाया है, वहीं स्कैल्प मिसाइल फ्रांस और ब्रिटेन ने तैयार की है. इसे ब्रिटेन में स्टॉर्म शैडो भी कहा जाता है. भारत में इन दोनों ही मिसाइलों का इस्तेमाल किया जाता है और ये दोनों ही अलग-अलग तरीके से दुश्मन पर निशाना साधती हैं. ऐसे में जब पाकिस्तान के साथ तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है तो इन दोनों में कौन सी मिसाइल वार करने में ज्यादा शक्तिशाली साबित होने वाली है, चलिए इसे जानने की कोशिश करते हैं.
