)
भारत की पैदल सेना में होगी 'ड्रोन आर्मी', दुश्मन को हवा में सिखाया सबक, अब जमीन पर देगी पटखनी!
Zee News
Indian Army With FPV Platoon: भारतीय सेना अपनी पैदल सेना को आधुनिक बनाने के लिए फर्स्ट-पर्सन व्यू प्लाटून स्थापित करने की योजना बना रही है. यह कदम सेना को आधुनिक युद्ध की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा. ड्रोन निगरानी, छोटे पेलोड डिलीवरी और सीमा सुरक्षा में बड़ी मदद मिलेगी. आतंकवाद विरोधी अभियानों में प्रभावी प्रहार संभव होगा.
Indian Army With FPV Platoon: भारतीय सेना की ताकत से तो हर कोई वाकिफ है. हाल ही में पूरी दुनिया ने भारतीय वायुसेना की पावर को देखा, जब पाकिस्तान के ऑपरेशन सिंदूर में घुटने टिका दिए थे. अब भारत की पैदल सेना को आधुनिक बनाने का काम किया जा रहा है. पैदल सेना बटालियन में फर्स्ट-पर्सन व्यू ( FPV) प्लाटून स्थापित करने की योजना बन रही है. यह कदम भारतीय सेना की रणनीतिक दृष्टि से काफी मजबूत कर देगा. आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए सेना को अभी से तैयार कर देगा.
