)
भारत की नजरें 'Deep Strike' करने वाले हेलीकॉप्टर पर, ये आ गया तो दुबके दुश्मन की भी खैर नहीं!
Zee News
Advanced Medium Helicopters: भारतीय सेना आधुनिकीकरण के तहत पुराने Mi-17 हेलीकॉप्टरों को स्वदेशी Advanced Medium हेलीकॉप्टरों से बदलने की योजना बना रही है. सेना को ऐसे हेलीकॉप्टर चाहिए जो सैनिकों व सामान को ले जाने के साथ-साथ जोखिम भरे मिशनों को अंजाम दे सकें. वर्तमान में 250 Mi-17 हेलीकॉप्टर हैं, अगले 8-10 वर्षों में इन्हें स्वदेशी विकल्प से बदलने की तैयारी है.
Advanced Medium Helicopters: भारतीय सेना में आधुनिकीकरण का दौर चल रहा है. सेना अपनी शक्ति में इजाफा करने के लिए Advanced Medium हेलीकॉप्टरों को लाने पर विचार कर रही है. एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने का कहना है कि रक्षा मंत्रालय पुराने हो चुके Mi-17 हेलीकॉप्टरों के स्वदेशी विकल्प पर काम कर रहा है. हालांकि, भारतीय सेना को आम और खास मिशनों के लिए अलग-अलग तरह के हेलीकॉप्टर चाहिए.
More Related News
