)
भारत की तरह फ्रांस को 90 राफेल का झटका दे सकता है यूक्रेन? जानिए 100 फाइटर जेट्स की डील का पूरा सच
Zee News
Ukraine Rafale Deal vs India: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फ्रांस से 100 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने में रुचि दिखाई है. हालांकि, यह सौदा अभी पक्का नहीं है. ऐसे में डिफेंस के जानकारों को भारत की पुरानी डील याद आ रही है, जहां भारत ने पहले 126 राफेल विमानों की बात की थी, लेकिन अंत में सिर्फ 36 को ही खरीदा था. इससे फ्रांस को 90 विमानों के ऑर्डर का नुकसान हो गया था.
Ukraine Rafale Deal vs India: यूक्रेन रूस के हमलों से बचने के लिए अपनी वायुसेना को मजबूत बनाने में लगा हुआ है. इसी क्रम में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फ्रांस के साथ 100 राफेल विमानों के लिए 'लेटर ऑफ इंटरेस्ट' साइन कर दिया है. हालांकि, कागज पर साइन करने और असल में विमान मिलने में बहुत अंतर होता है. आइए इस बात को समझते हैं कि क्या यूक्रेन इस डील पूरा कर पाएगा.
More Related News
