)
भारत की ढाल तैयार, पाक के हथियार होंगे बेकार! इंडियन आर्मी खरीदने वाली है ये घातक मिसाइल सिस्टम
Zee News
VSHORADS (NG) Missile System: भारत-पाक तनाव के बीच भारतीय सेना अपनी ताकत बढ़ा रही है. केंद्र सरकार ने नेक्स्ट जनरेशन VSHORADS (NG) मिसाइल सिस्टम खरीदने का फैसला किया है. सेना ने 48 लॉन्चर, 48 नाइट विजन साइट, 85 मिसाइल और 1 टेस्टिंग स्टेशन के लिए RPF जारी किया है. यह सिस्टम हर मौसम में 500-6000 मीटर की रेंज में प्रभावी है.
VSHORADS (NG) Missile System: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान भी इंडियन आर्मी की ताकत में लगातार इजाफा जारी है. अब खबर आई है कि भारत शॉर्ट रेंज डिफेंस मिसाइल खरीदने वाला है. माना जा रहा है कि इससे भारत का एयर डिफेंस सिस्टम काफी मजबूत होने वाला है. इस बीच केंद्र सरकार ने आर्मी के लिए नेक्स्ट जनरेशन की कम दूरी वाली वायु रक्षा प्रणाली VSHORADS (NG) खरीदने का फैसला किया है. यह प्रणाली ड्रोन, हेलीकॉप्टर और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों को निष्प्रभावी करने के लिए बनाई गई है. यह चौथी पीढ़ी की मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (MANPADS) है.
