)
भारत की इस Force ने पहली बार बनाई महिला कमांडो यूनिट, यहां होगी तैनाती; कठोर ट्रेनिंग के बाद रचा इतिहास
Zee News
CISF first all women commando unit: देश की सुरक्षा और औद्योगिक प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए जिम्मेदार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने इतिहास बदल देने वाला फैसला लिया है.
CISF first women commando unit: पिछले कुछ दशकों में, भारत की सुरक्षा एजेंसियों में महिलाओं की भूमिका में एक बड़ा बदलाव आया है. जहां पहले महिलाएं केवल सहायक भूमिकाओं में होती थीं, वहीं अब वे युद्धक भूमिकाओं और सबसे कठिन ऑपरेशन में भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं. अब इसी दिशा में एक और मील का पत्थर स्थापित करते हुए, CISF ने एक ऐसी यूनिट का गठन किया है, जो सिर्फ और सिर्फ महिला कमांडो से बनी है, और यह देश की सुरक्षा को एक नया आयाम देगी.
More Related News
