)
भारत का AMCA बनेगा 'ग्लोबल स्टार'! F-35 को टक्कर देने की तैयारी, सहयोगी देशों को मिल सकता है 5th gen का रास्ता
Zee News
AMCA stealth fighter jet: भारत अपने 5th जनरेशन स्टील्थ फाइटर AMCA को दुनिया के सामने लाने की तैयारी में है, जिससे यह अमेरिकी F-35 का सस्ता और दमदार ऑप्शन बन सकता है. यह प्रोजेक्ट 2026 तक प्रोटोटाइप और 2028 में पहली उड़ान के लक्ष्य के साथ, 70% देसी तकनीक पर आधारित होगा.
AMCA stealth fighter jet: भारत अब अपने सबसे बेहतरीन प्रोजेक्ट एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) को दुनिया के सामने लाने की तैयारी में है. रक्षा मंत्रालय (MoD) ने फैसला किया है कि आने वाले समय में वह कुछ दोस्त देशों को इस 5th gen के स्टील्थ फाइटर जेट के विकास से जुड़ी अहम जानकारियों को साझा करेगा. इसका मकसद है भारत के इस देसी लड़ाकू विमान को भविष्य में एक कमाल के ऑप्शन के रूप में पेश किया जाए, खासकर ऐसे समय में जब अमेरिकी F-35 दुनिया के ज्यादातर देशों की पहली पसंद बना हुआ है.
