)
भारत का 50 साल पुराना एयर डिफेंस 'जंग' में लौटा! अल्फा डिफेंस ने IAF के पचोरा को किया अपग्रेड, टेस्टिंग में सफल
Zee News
Indigenous air defense: भारत की स्वदेशी एयर डिफेंस क्षमता को बड़ा बढ़ावा मिला है. बेंगलुरु की ADTL ने भारतीय वायुसेना के पुराने पचोरा मिसाइल सिस्टम को पूरी तरह डिजिटाइज कर आधुनिक बनाया. यह अपग्रेड मिशन सुदर्शन चक्र के तहत ड्रोन से लेकर फाइटर जेट तक हवाई खतरों से देश की सुरक्षा मजबूत करेगा.
Indigenous air defense: बेंगलुरु की डिफेंस कंपनी अल्फा डिजाइन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (ADTL) ने भारतीय वायुसेना (IAF) की पुरानी लेकिन भरोसेमंद पचोरा (Pechora) एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को सफलतापूर्वक आधुनिक बना दिया है. यह अपग्रेड केंद्र सरकार की उस नीति के अनुरूप है, जिसके तहत पुराने सैन्य सिस्टम को स्वदेशी तकनीक से आधुनिक किया जा रहा है. अपग्रेड के बाद पचोरा सिस्टम पूरी तरह डिजिटाइज्ड हो चुका है. इससे भारत की एयर डिफेंस क्षमता मजबूत होगी. यह सिस्टम मिशन सुदर्शन चक्र का भी अहम हिस्सा बनेगा, जिसका मकसद ड्रोन से लेकर तेज रफ्तार फाइटर जेट तक हर तरह के हवाई खतरे से देश की सुरक्षा करना है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
