)
भारत का सबसे बड़ा सोना उत्पादक राज्य कौन सा है? जानिए बाकी राज्यों की तुलना में कितना आगे
Zee News
भारत सोने का सबसे बड़ा कंज्यूमर है लेकिन उत्पादन के मामले में पीछे है. देश का लगभग 80% सोना कर्नाटक से निकलता है. हुट्टी गोल्ड माइन आज भी सक्रिय है, जबकि कोलार गोल्ड फील्ड्स अब बंद हो चुकी है. आंध्र प्रदेश और झारखंड भी कुछ मात्रा में सोना निकालते हैं.
भारत में सोने की अहमियत किसी से छुपी नहीं है. शादियों से लेकर त्योहारों तक, सोना हमेशा लोगों की पहली पसंद रहा है. यही वजह है कि भारत दुनिया के सबसे बड़े सोना उपभोक्ताओं में शामिल है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि जितना सोना हम इस्तेमाल करते हैं, उतना उत्पादन अपने देश में नहीं होता. जो थोड़ा-बहुत सोना भारत में निकलता है, उसमें सबसे बड़ा हिस्सा सिर्फ एक ही राज्य से आता है 'कर्नाटक'.
More Related News
