)
भारत का सबसे बड़ा जिला कौनसा? इतना बड़ा कि समा जाए देश के 9 राज्य
Zee News
India largest district: भारत क्षेत्रफल के मुताबिक दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है. जहां हर कदम पर विविधताएं देखने को मिलती हैं. इतना ही नही्ं, भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भी है. ऐसे में जानना बेहद दिलचस्प हो जाता है कि भारत का सबसे बड़ा जिला कौनसा है. आइए सही जवाब जानते हैं.
India largest district: क्षेत्रफल के हिसाब से कच्छ भारत का सबसे विशाल ज़िला है, जो लगभग 45,674 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है. इस जिले की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह अकेले ही भारत के नौ छोटे राज्यों जैसे गोवा, सिक्किम और हरियाणा से बड़ा है. यह जिला न केवल अपनी सीमा पाकिस्तान से साझा करता है, बल्कि यह अपने प्रसिद्ध सफेद रेगिस्तान 'कच्छ के रण' के कारण पर्यटन और पारिस्थितिकी के दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण है.
More Related News
