)
भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क कौन सा है? जंगल सफारी के शौकीनों का पसंदीदा स्पॉट
Zee News
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क है, जिसकी स्थापना 1936 में हुई थी. यह उत्तराखंड में स्थित है और बाघ संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है. यहां कई तरह के वन्यजीव और पक्षी पाए जाते हैं. पार्क सर्दियों और गर्मियों में घूमने के लिए उपयुक्त है.
भारत में नेशनल पार्क्स का बहुत बड़ा महत्व है. ये पार्क न सिर्फ जंगलों और जानवरों को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव का भी जरिया हैं. आज हम बात करेंगे भारत के सबसे पुराने नेशनल पार्क की, जिसका नाम है 'जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क'. यह पार्क अपनी खूबसूरती, जैव विविधता और संरक्षण के लिए पूरे देश में मशहूर है.
More Related News
