)
भारत का सबसे पुराना खेल, महाभारत की रणभूमि से ओलंपिक के स्टेडियम तक
Zee News
कुश्ती भारत का सबसे पुराना खेल माना जाता है, जिसकी जड़ें वैदिक काल और महाभारत तक जाती हैं. इसे मल्लयुद्ध कहा जाता था. आज भी गांवों और अखाड़ों में इसका अभ्यास होता है. यह सिर्फ खेल नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक, विरासत और परंपरा का प्रतीक है.
भारत एक ऐसा देश है जिसकी संस्कृति और परंपराएं हजारों साल पुरानी हैं. यहां के हर कोने में कोई न कोई अनोखी चीज देखने को मिलती है. ऐसा ही एक पहलू है भारत के पारंपरिक खेलों का. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे पुराना खेल कौन सा है? बहुत लोगों को लगता होगा क्रिकेट या हॉकी, लेकिन भारत का सबसे पुराना खेल 'कुश्ती' है. यह सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भारत की मिट्टी से जुड़ी हुई एक परंपरा है, जिसे सदियों से निभाया जा रहा है.
More Related News
