)
भारत का सबसे एडवांस 'मिलिट्री ड्रोन' जल्द होगा लॉन्च, खूबियां ऐसी कि दुश्मन का सिर चकरा जाएगा!
Zee News
Advanced Military Drone Sabal 50: भारत-पाकिस्तान के हालिया संघर्ष में ड्रोन अहमियत सामने आई. भविष्य को देखते हुए IIT कानपुर ने 'सबल-50' नाम से शक्तिशाली सैन्य ड्रोन विकसित किया, जो 150 किलो वजन और 50 किलो पेलोड क्षमता वाला है. यह 17,000 फीट की ऊंचाई पर सियाचिन जैसे कठिन इलाकों में मेडिकल किट, गोला-बारूद और हथियार ले जा सकता है.
Advanced Military Drone Sabal 50: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हालिया संघर्ष के दौरान ड्रोन वॉर भी हुआ. पाक ने जासूसी और अटैक के लिए ड्रोन भेजे, लेकिन अपने मंसूबों में नाकाम रहे. लेकिन 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान ये बात तो स्पष्ट हो चुकी कि भविष्य की लड़ाइयों में ड्रोन अहम भूमिका निभा सकते हैं. ऐसे में भारत भी अपनी ड्रोन पावर को बूस्ट करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है. IIT कानपुर ने भारत का सबसे एडवांस मिलिट्री ड्रोन विकसित कर लिया है.
