)
भारत का सबसे अमीर और सबसे गरीब विधायक कौन? यहां जान लें दोनों के नाम और संपत्ति
Zee News
Richest and Poorest MLA in India: जब भी कोई प्रत्याशी चुनाव लड़ता है, तो वह अपनी संपत्ति का विवरण देता है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के सबसे अमीर विधायक मुंबई के घाटकोपर ईस्ट से भाजपा के पराग शाह हैं. जबकि सबसे गरीब विधायक पश्चिम बंगाल के इंदस से भाजपा के ही निर्मल कुमार धारा हैं.
Richest and Poorest MLA in India: भारत में नेताओं की संपत्ति जानने में अक्सर लोगों की दिलचस्पी रहती है. सांसद और विधायकों की संपत्ति जानने के लिए लोग गूगल सर्च भी करते हैं. इंटरनेट पर इनकी संपत्ति का ब्यौरा मिल भी जाता है. दरअसल, जब भी कोई शख्स चुनाव लड़ता है, तो उसे संपत्ति का हलफनामा देना पड़ता है. इसमें उसकी लेनदारी और देनदारी समेत सारे रिकॉर्ड होते हैं. यही हलफनामा बाद में चुनाव आयोग इंटरनेट पर भी डालता है, ताकि आम जनता को अपने नेता की जानकारी रहे.
