)
भारत का सबसे अनोखा स्कूल, रेगिस्तान की तपती गर्मी में भी बिना AC रहता ठंडा; गरीब बेटियों के लिए है मुफ्त शिक्षा
Zee News
Free education for girls: यह स्कूल अपनी अद्वितीय वास्तुकला और महिला सशक्तिकरण के मिशन के लिए दुनिया भर में मशहूर है. यह स्कूल रेगिस्तान में उन गरीब परिवारों की लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देता है, जो पारंपरिक रूप से शिक्षा से वंचित रही हैं.
Free education for girls: भारत में शिक्षा के इतिहास पर नजर डालें तो ब्रिटिश काल में राजा-महाराजाओं के बेटों के लिए कई विशेष कॉलेज स्थापित किए गए थे, जैसे अजमेर का मेयो कॉलेज. लेकिन समय के साथ, शिक्षा का स्वरूप बदल गया है और आज देश में एक ऐसा स्कूल भी है, जिसका नाम तो एक राजकुमारी के नाम पर है, मगर उसका उद्देश्य है गरीब और जरूरतमंद लड़कियों को शिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना.
More Related News
