)
भारत का सबसे अनोखा गांव, जहां नहीं होते दरवाजे; फिर भी कभी नहीं होती चोरी
Zee News
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शनि शिंगणापुर एक ऐसा अनोखा गांव है, जहां घरों में दरवाजे नहीं होते. यहां के लोग मानते हैं कि भगवान शनि गांव की रक्षा करते हैं. आस्था के चलते लोग बिना ताले-चाबी के रहते हैं और यहां चोरी की घटनाएं लगभग ना के बराबर हैं.
भारत में कई गांव अपनी खास परंपराओं और मान्यताओं के लिए जाने जाते हैं. ऐसा ही एक गांव है शनि शिंगणापुर, जो महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है. यह गांव एक ऐसी परंपरा के लिए मशहूर है, जो पहली बार सुनने पर लोगों को हैरान कर देती है. यहां के ज्यादातर घरों में ना तो दरवाजे लगे होते हैं और न ही ताले लगाए जाते हैं. लोग इसी तरह खुले घरों में बिना किसी डर के रहते हैं.
More Related News
