)
भारत का वो खास त्योहार, जिसे दुनिया के सबसे ज्यादा देशों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है
Zee News
होली भारत का वो त्योहार है, जिसे दुनिया के सबसे ज्यादा देशों में मनाया जाता है. नेपाल, मॉरिशस, फिजी, सूरीनाम और ट्रिनिदाद जैसे देशों में तो यह ऑफिशियल छुट्टी है. वहीं अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में यह युवाओं के बीच 'फेस्टिवल ऑफ कलर्स' के नाम से बेहद पॉपुलर है.
भारत त्योहारों की धरती है. यहां हर महीने कोई ना कोई त्यौहार आता है और हर त्यौहार की अपनी खासियत है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा भारतीय त्योहार भी है, जो सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के दर्जनों देशों में मनाया जाता है? वो त्योहार है होली. रंगों से भरा यह त्योहार आज एक ग्लोबल फेस्ट बन चुका है.
More Related News
