)
भारत का वो अनोखा गांव, जहां का बच्चा-बच्चा बोलता है संस्कृत
Zee News
भारत में एक ऐसा गांव है, जहां आज भी लोग रोजमर्रा की बातचीत संस्कृत में करते हैं. यहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इस प्राचीन भाषा को बोलते हैं. ये गांव आधुनिकता के दौर में भी भारतीय संस्कृति और भाषा को जीवित रखने का अनोखा उदाहरण बन चुका है.
हमारे देश में हजारों गांव हैं, लेकिन कुछ गांव ऐसे भी हैं, जो अपनी खास परंपराओं और संस्कृति की वजह से चर्चा में रहते हैं. ऐसा ही एक अनोखा गांव है 'मत्तूर', जो कर्नाटक राज्य में स्थित है. आज के समय में जब लोग अंग्रेजी और हिंदी के पीछे भाग रहे हैं, तब यह गांव संस्कृत जैसी प्राचीन भाषा को अपने रोजमर्रा के जीवन में जीवित रखे हुए है. मत्तूर गांव में छोटे-बड़े, बच्चे-बूढ़े, सभी लोग आपस में संस्कृत में ही बातचीत करते हैं.
More Related News
