)
भारत का ये ऐतिहासिक शहर, जो एक दिन के लिए बना था देश की राजधानी
Zee News
1 नवंबर 1858 को इलाहाबाद एक दिन के लिए भारत की राजधानी बना था. उस दिन रानी विक्टोरिया का ऐलान पढ़ा गया, जिससे भारत की सत्ता ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटिश सरकार को मिली. इस ऐतिहासिक मौके पर लॉर्ड कैनिंग ने इलाहाबाद में औपचारिक घोषणा की थी.
इतिहास के पन्नों में कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जो कम समय के लिए घटती हैं, लेकिन हमेशा के लिए याद रह जाती हैं. ऐसी ही एक दिलचस्प किस्सा है, जब भारत की राजधानी दिल्ली नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश का एक शहर 'इलाहाबाद' (अब प्रयागराज), एक दिन के लिए देश की राजधानी बना था. यह कहानी है आजादी से पहले की, जब अंग्रेजों का भारत पर राज था.
More Related News
