)
भारत का 'भीष्म' टैंक बनेगा महाबली, जब इससे जुड़ जाएगी 17 किलो की ये मिसाइल!
Zee News
Invar Atgm Missiles for T-90 Bhishma Tanks: भारत सरकार, भारत डायनामिक्स लिमिटेड से 500 इनवार एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलें खरीदने की योजना बना रहा है, इसके लिए 2000-3000 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया जा सकता है. इस मिसाइल के आने से टी-90 'भीष्म' टैंक की ताकत बढ़ेगी, क्योंकि ये टी-90 की 125 मिमी तोप से दागी जा सकती है. इनवार मिसाइल लेजर-गाइडेड तकनीक पर बेस्ड है, जो 5 किमी की रेंज के साथ दुश्मन के बख्तरबंद वाहनों को नेस्तनाबूद कर सकती है.
Invar Atgm Missiles for T-90 Bhishma Tanks: भारत अपनी रक्षा क्षमता को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है. नए-नए हथियारों की सेना में एंट्री करवाई जा रही है, ताकि युद्ध के आधुनिक दौर में हम कहीं पीछे ना छूट जाएं. इसी कड़ी में भारत सरकार ने भारत डायनामिक्स लिमिटेड से इनवार एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों (Invar ATGM) को खरीदने का फैसला किया है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट की मानें तो इसके लिए सरकार 2000-3000 करोड़ रुपये के ऑर्डर को अंतिम रूप दे रही है.
