)
भारत का पहला 'स्वदेशी वॉरशिप', जिसने उड़ा कर रख दी है पाकिस्तान की नींद
Zee News
INS विक्रांत, भारतीय नौसेना का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर है, जिसे 2 सितंबर 2022 को नौसेना में शामिल किया गया था. यह पोत भारत की समुद्री ताकत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है. MiG-29K और HAL Tejas जैसे विमान इसके संचालन में सक्षम हैं.
भारत ने 2 सितंबर 2022 को एक ऐतिहासिक कदम उठाया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने INS विक्रांत को भारतीय नौसेना में शामिल किया. यह सिर्फ एक बड़ा युद्धपोत नहीं है, बल्कि 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता भी है. पहली बार भारत ने ऐसा एयरक्राफ्ट कैरियर बनाया है, जिसमे पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक और मेहनत का इस्तेमाल हुआ है. INS विक्रांत न केवल नौसेना की क्षमता बढ़ाता है, बल्कि भारतीय इंजीनियरिंग और तकनीक की भी ताकत दिखाता है.
More Related News
