)
भारत का पहला स्वदेशी पेमेंट सिस्टम, जानिए कैसे बना दिया दुनिया का नंबर 1 डिजिटल नेटवर्क
Zee News
भारत का पहला देसी डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI अब दुनिया का सबसे बड़ा पेमेंट नेटवर्क बन चुका है. 2016 में लॉन्च हुआ यह प्लेटफॉर्म आज हर महीने अरबों ट्रांजेक्शन कर रहा है. छोटे दुकानदार से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक, हर जगह UPI की गूंज है और पूरी दुनिया इसकी तरफ देख रही है.
सोचिए, अगर आपको पैसे भेजने या लेने हों और उसमें ना अकाउंट नंबर टाइप करना पड़े, ना IFSC कोड ढूंढना पड़े. बस मोबाइल उठाया, UPI ID डाली और चुटकियों में पैसे पहुंच गए. यही है UPI, 'यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस'. 2016 में भारत ने इसे लॉन्च किया था और आज ये पूरी दुनिया में सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम बन चुका है.
More Related News
