)
भारत का पहला संगमरमर से बना मकबरा, जिसे कहते हैं ‘बेबी ताज’; जानें पूरा इतिहास
Zee News
उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित एत्मादुद्दौला का मकबरा भारत का पहला संगमरमर से बना मकबरा है. इसे 1622-1628 के बीच नूरजहां ने अपने पिता मिर्जा गियास बेग की याद में बनवाया. इसकी बारीक नक्काशी और खूबसूरत डिजाइन ताजमहल के निर्माण की प्रेरणा बनी.
जब भी आगरा का नाम आता है, सबसे पहले ताजमहल की तस्वीर आंखों के सामने आती है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ताजमहल से पहले भी एक ऐसा मकबरा बना था, जिसने मुगल वास्तुकला को एक नया रास्ता दिखाया. हम बात कर रहे हैं एत्मादुद्दौला के मकबरे की, जिसे भारत का पहला ऐसा स्मारक माना जाता है जो पूरी तरह से सफेद संगमरमर से बनाया गया था. यह मकबरा ना सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है, बल्कि इसकी ऐतिहासिक अहमियत भी काफी खास है.
More Related News
