)
भारत का पहला ड्रोन किलर सिस्टम, जिसके आते ही आतंकिस्तान की उल्टी गिनती शुरू हुई!
Zee News
Bhargavastra Anti Drone System: भारत ने हाल ही में 'भार्गवास्त्र' नामक स्वदेशी एंटी-ड्रोन सिस्टम विकसित किया है, जिसका सफल परीक्षण हुआहै. इसे भारत का 'आयरन डोम' कहा जा रहा है, जो 6-10 किमी रेंज में छोटे ड्रोनों को ट्रैक और नष्ट कर सकता है. S-400 और आकाश मिसाइल सिस्टम की तुलना में यह किफायती है, जो महंगी मिसाइलों की जगह ड्रोनों को कम खर्च में नष्ट कर सकता है.
Bhargavastra Anti Drone System: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल हुए में संघर्ष के दौरान इंडियन आर्मी ने अपनी ताकत दिखाई थी. पाकिस्तान की ओर से भेजे गए जासूसी और फाइटर ड्रोन को टारगेट कर सेना ने अपने हथियारों की ताकत दिखा दी थी. भारत ने विदेशों से आयातित हथियारों के जरिए ड्रोन टारगेट किए थे, लेकिन अब भारत अपना एंटी ड्रोन सिस्टम तैयार कर चुका है. इस एंटी ड्रोन सिस्टम का नाम 'भार्गवास्त्र' रखा गया है. इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं...
