)
भारत का नया 'अंडरवाटर ब्रह्मास्त्र' तैयार, SOV-500 डिजाइन से नौसेना की ताकत दोगुनी, डर दुश्मनों का चार गुना
Zee News
Indian Navy submarine SOV-500 design: भारतीय नौसेना के पनडुब्बी बेड़े को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है. नौसेना के औद्योगिक पार्टनर्स अब प्रमाणित 'SOV-500' डिजाइन का इस्तेमाल करके 2500 टन की अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के विकास को तेज करने में सक्षम होंगे. आपको बता दें, 'SOV-500' एक सर्टिफाइट और सुरक्षित डिजाइन है, जिसका इस्तेमाल करने से विकास का समय और लागत दोनों कम हो जाएगी.
Indian Navy submarine SOV-500 design: भारतीय नौसेना अपनी पानी के नीचे की युद्ध क्षमता को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जिसके तहत 2500 टन की नई पनडुब्बियां बनाई जानी हैं. इस प्रोजेक्ट को अब प्रमाणित 'SOV-500' डिज़ाइन के इस्तेमाल से फास्ट ट्रैक पर लाने का फैसला लिया गया है. किसी भी पनडुब्बी का डिजाइन बेहद जटिल और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील होता है, और इसे शुरू से विकसित करने में सालों का समय लग जाता है. SOV-500 जैसे पहले से सर्टिफाइड और सुरक्षित डिजाइन के इस्तेमाल करने का मतलब है कि नौसेना के पार्टनर्स अब डिजाइन सत्यापन (Design Validation) के लंबे चरण को छोड़ सकेंगे और सीधे उत्पादन की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
