)
भारत का कौन सा राज्य मंदिरों की भूमि कहलाता हैं? केवल इस जगह पर लाखों मंदिर
Zee News
Tamil Nadu Temple Land: भारत कई संस्कृतिओं और धार्मिक परम्पराओं वाला देश हैं. भारत का तमिलनाडु राज्य अपने पुराने मंदिरों के लिए बहुत मशहूर है. इसे मंदिरों की भूमि भी कहा जाता है. तमिलनाडु में हजारों मंदिर हैं, जिनकी बनावट, धार्मिक महत्व और इतिहास इसे खास बनाते हैं.
Tamil Nadu Temple Land: तमिलनाडु में करीब 38,000 मंदिर हैं. ये मंदिर लोगों की आस्था और यहां की संस्कृति को दिखाते हैं. यहाँ के बड़े और मशहूर मंदिर हैं जैसे मीनाक्षी अम्मन मंदिर (मदुरै), बृहदीश्वर मंदिर (तंजावुर), रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम) और श्रीरंगम मंदिर. इन मंदिरों की बनावट द्रविड़ शैली में है, जिसमें ऊंचे गोपुरम, मंडप और सुंदर सजावट देखी जा सकती है. ये मंदिर पूजा, त्योहार और यहां आने वाले लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. तमिलनाडु के ये मंदिर यहां की कला, संस्कृति और इतिहास को बचाए रखने में मदद करते हैं. मंदिरों की भूमि भारत के दक्षिण में स्थित तमिलनाडु को मंदिरों की भूमि कहा जाता है. यहां लगभग 33,000 से ज्यादा मंदिर हैं, जो इसे भारत का सबसे ज्यादा मंदिरों वाला राज्य बनाते हैं. ये मंदिर सिर्फ पूजा के लिए नहीं हैं, बल्कि इनमें कला,बनावट और इतिहास की भी बड़ी खासियत है.
