)
भारत का इकलौता राज्य, जहां 3 देशों की सीमाएं एक साथ मिलती है; जानें क्यों है खास
Zee News
सिक्किम भारत का एकमात्र राज्य है ,जो तीन देशों (चीन, नेपाल और भूटान) की सीमाओं से जुड़ा हुआ है. यह राज्य रणनीतिक रूप से बेहद अहम है और अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण भारत की सुरक्षा और विदेश नीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. साथ ही, यह प्राकृतिक रूप से भी सुंदर है.
भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में है, जो कई देशों के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है. भारत के 18 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जो किसी ना किसी विदेशी सीमा से लगे हुए हैं. लेकिन इन सबमें एक राज्य ऐसा है, जो अपनी छोटी सी भौगोलिक जगह के बावजूद तीन देशों की सीमाओं से जुड़ा है और वो है 'सिक्किम'.
More Related News
