)
भारत का आखिरी ब्रिटिश गवर्नर जनरल कौन था? जानिए देश की आजादी में उनकी खास भूमिका
Zee News
लॉर्ड माउंटबेटन भारत के आखिरी ब्रिटिश वाइसराय और आजाद भारत के पहले गवर्नर जनरल थे. उन्होंने भारत की आजादी और विभाजन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया. उनके फैसलों का असर देश और उपमहाद्वीप के इतिहास पर गहरा पड़ा. 1979 में उनका निधन बम विस्फोट में हुआ.
भारत बहुत लंबे समय तक ब्रिटिश शासन में रहा. 1947 के करीब आते-आते आजादी की उम्मीदें और तेज हो गई थीं. उस समय ब्रिटिश सरकार ने तय किया कि भारत को जल्द से जल्द आजाद कराया जाए. इसी काम के लिए फरवरी 1947 में लॉर्ड माउंटबेटन को भारत का आखिरी वाइसराय नियुक्त किया गया. उस वक्त देश की राजनीति काफी नाजुक थी, क्योंकि अलग-अलग समुदायों के बीच तनाव बढ़ रहा था.
More Related News
