)
भारत करेगा अपना लड़ाकू इंजन खुद तैयार! 'मिशन एरो इंजन' से 110kN पावरप्लांट बनेगा पूरी तरह देसी, खत्म होगी विदेशी निर्भरता
Zee News
Mission Aero Engine: भारत अपने लड़ाकू विमानों के लिए 110kN क्षमता वाले स्वदेशी इंजन बनाने की तैयारी में है, जिससे विदेशी निर्भरता खत्म होगी. मिशन एरो इंजन से भारत को 700 से ज्यादा इंजन बनाने का अवसर मिलेगा और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को नई ताकत मिलेगी.
Mission Aero Engine: भारत अब अपने लड़ाकू विमानों के इंजन खुद बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है. भारतीय रक्षा उद्योग ने सरकार से मिशन एरो इंजन शुरू करने की अपील की है, ताकि देश 110 किलो न्यूटन (kN) पावर वाले हाई-थ्रस्ट इंजन को पूरी तरह देसी से बना सके. यह मिशन भारत को विदेशी निर्भरता से मुक्त कर सकता है और आत्मनिर्भर भारत के रक्षा विजन को नई उड़ान देगा.
More Related News
