)
भारत-कनाडा के बीच फिर शुरू होगी व्यापार वार्ता? ट्रूडो सरकार की इस मंत्री ने दिए संकेत
Zee News
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और कनाडा के बीच व्यापारिक समझौते एक बार फिर शुरू हो सकते हैं. इसको लेकर दोनों देश फिर से एक उच्च स्तरीय संपर्क स्थापित कर सकते हैं.
नई दिल्ली: भारत और कनाडा के बीच बढ़ते विवाद ने नया मोड़ लेना शुरू कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच एक बार फिर व्यापार समझौते को लेकर बातचीत शुरू हो सकती है. बता दें कि खलिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में तल्खी देखी जा रही है. वहीं दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर भी रोक लगी है. यहां तक की पिछले 6 महीने से दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर भी बातचीत बंद है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि 18 जून 2023 को हुई हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट शामिल थे.
More Related News
