
भारत और अमेरिका के बीच नवंबर में होने वाली ‘टू प्लस टू’ वार्ता को लेकर हम उत्साहित: विदेश सचिव
NDTV India
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला (Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla) ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच इस साल नवंबर में टू प्लस टू वार्ता आयोजित की जाएगी. कहा, ‘‘हम टू प्लस टू वार्ता को लेकर उत्साहित हैं.
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला (Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla) ने शुक्रवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच इस साल नवंबर में 'टू प्लस टू' वार्ता (Two Plus Two Talks) आयोजित की जाएगी. श्रृंगला ने वाशिंगटन डीसी की तीन दिवसीय यात्रा समाप्त होने पर भारतीय पत्रकारों के एक समूह से कहा, ‘‘हम टू प्लस टू वार्ता को लेकर उत्साहित हैं जो नवंबर में होगी. अभी वार्ता की तारीख तय नहीं हुई है.'' अपनी यात्रा में श्रृंगला ने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की. उन्होंने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से भी मुलाकात की.More Related News

2025 में दुनिया का सबसे प्रदूषित देश रहा पाकिस्तान, भारत के इस शहर ने Pollution रैंकिंग में किया टॉप
World Pollution Report: पाकिस्तान है दुनिया का सबसे प्रदूषित देश












