)
भारत अमेरिकी जेट पर दांव खेले या रूसी लड़ाकू विमान खरीदे? डिफेंस एक्सपर्ट ने 3 पॉइंट्स में समझा दी बात
Zee News
F-35 Vs Su-57e Fighter Jet: भारत लंबे टाइम से 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट खरीदने की योजना बना रहा है.चीन के मुकाबले ताकत बढ़ाने के लिए भारत के पास अमेरिका से F-35 और रूस से Su-57e का ऑफर है. रिटायर्ड कर्नल सत्यपाल मलिक ने ज़ी भारत से बात करते हुए बताया कि कौनसे फाइटर जेट पर IAF को दांव लगाना चाहिए.
F-35 Vs Su-57e Fighter Jet: भारत लंबे समय से 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट खरीदने की प्लानिंग कर रहा है. भारत खुद ही भी अपना 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान बना रहा है, लेकिन इसके तैयार होने में अभी समय है. साल 2028 तक तो इस फाइटर जेट का प्रोटोटाइप ही बनकर तैयार हो पाएगा. ऐसे में चीन के 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट के मुकाबले में भारत को अपनी ताकत खड़ी करनी पड़ेगी. भारत के पास दो जेट्स का ऑफर है, एक अमेरिका की ओर से और एक रूस की तरफ से. इस पर रिटायर्ड कर्नल सत्यपाल मलिक ने Zee Bharat से बात की और बताया कि भारत के लिए कौनसा जेट बेस्ट रहेगा.
