)
भारत अपने दम पर बनाएगा हवाई जहाज, RTA-90 प्रोजेक्ट से बोइंग-एयरबस को देगा सीधी चुनौती; यहां है पूरी डिटेल्स
Zee News
RTA-90 project Indian aircraft manufacturing: RTA-90 यानी रीजनल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट- 90 सीटर प्रोग्राम. यह सिर्फ एक हवाई जहाज बनाने का प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि यह भारत को वैश्विक विमानन उद्योग के नक्शे पर एक प्रमुख निर्माता के रूप में स्थापित करने का एक बड़ा कदम है.
RTA-90 project Indian aircraft manufacturing: भारत का विमानन बाजार दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है. यह घरेलू हवाई यात्रियों के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है. लेकिन, इस तेजी से बढ़ते सेक्टर में यात्री विमानों की सप्लाई के लिए देश अभी भी पूरी तरह से विदेशी कंपनियों, खासकर बोइंग (Boeing) और एयरबस (Airbus) पर निर्भर है. अब, इस निर्भरता को खत्म करने और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए, भारत एक बेहद महत्वाकांक्षी RTA-90 परियोजना पर फोकस कर रहा है. आइए इस प्रोजेक्ट व तैयारियों के बारे में पूरी डिटेल्स जानते हैं.
