)
भारतीय सेना की सुरक्षा में लगे चार चांद, बनकर तैयार हुआ ऐसा स्मार्ट बंकर, जानें- क्या मिलेगी सुविधा
Zee News
Bunkers Ready For Indian Army: उभरते युद्ध खतरों और उन्नत हथियारों के बढ़ते उपयोग के जवाब में, IIT बॉम्बे के शोधकर्ताओं ने बेहतरीन सुविधा वाले मॉड्यूलर बंकरों का विकास किया है, जो सैनिकों और सामरिक संपत्तियों की बेहतर सुरक्षा के लिए डिजाइन किए गए हैं.
Indian Army Bunkers: IIT बॉम्बे के शोधकर्ताओं ने युद्ध की रणनीति में बदलाव और उन्नत हथियारों के बढ़ते इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए मॉड्यूलर बंकर विकसित किए हैं. बंकरों को बनाने का उद्देश्य सैनिकों और महत्वपूर्ण रक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत सुरक्षा प्रदान करना है. नौ वर्षों की अवधि में विकसित की गई यह परियोजना पारंपरिक स्थायी सुरक्षा को ऐसी प्रणालियों से बदलने पर केंद्रित है जिन्हें जल्दी से तैनात किया जा सकता है और जो अग्रिम और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकती हैं.
