)
भारतीय वायु सेना को मिलेंगे 12 धाकड़ फाइटर जेट्स, तेजस के 'तेज' से हिल जाएगा दुश्मन!
Zee News
Tejas MK1 Fighter Jet: भारत अपनी रक्षा शक्ति को लगातार मजबूत कर रहा है. अब खबर आई है कि 2025 में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) भारतीय वायुसेना को 12 तेजस Mk1A फाइटर जेट सौंपेगा. तेजस Mk1A का निर्माण बेंगलुरु और नासिक में हो रहा है. यह 4.5 पीढ़ी का स्वदेशी मल्टी-रोल फाइटर जेट है, जो आधुनिक युद्ध में सक्षम है.
Tejas MK1 Fighter Jet: भारत और पाकिस्तान के बीच भले युद्ध विराम हो गया हो, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है. भारत ने पाकिस्तान पर लगाए प्रतिबंधों को अभी तक हटाया नहीं है. इससे स्पष्ट है कि भारत इस बार पाक को माफ नहीं करने वाला. अब भारत अपनी डिफेंस पावर को भी लगातार बूस्ट करने का काम कर रहा है. खबर आई है कि इसी साल यानी 2025 में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL भारतीय वायुसेना (IAF) को 12 तेजस एलसीए Mk1A फाइटर जेट सौंपेगी. इससे भारतीय वायु सेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा होगा और दुश्मन को भी कड़ा संदेश जाएगा.
