)
भारतीय वायुसेना को कब मिलेगा ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर? ताकत ऐसी कि दुश्मन नाम सुनते ही भाग उठता है उल्टा पांव!
Zee News
Prachand helicopter updates: यह हेलीकॉप्टर विशेष रूप से ऊंचाई वाले युद्ध क्षेत्रों में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसकी क्षमता दुनिया के कुछ चुनिंदा हेलीकॉप्टरों में ही मिलती है.
Prachand helicopter India features: भारत अपनी रक्षा क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है, और इसमें स्वदेशी निर्माण का बड़ा हाथ है. इसी कड़ी में देश का अपना हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH) 'प्रचंड' भारतीय सेना और वायुसेना की ताकत में एक महत्वपूर्ण इजाफा कर रहा है. यह न केवल देश की रक्षा प्रणाली को मजबूत करेगा, बल्कि 'आत्मनिर्भर भारत' को भी मजबूती देगा. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, भारत ने अपने इतिहास के सबसे बड़े घरेलू रक्षा सौदों में से एक को मंजूरी दी है, जिससे 'प्रचंड' हेलीकॉप्टरों का बेड़ा और भी बड़ा होने वाला है.
More Related News
