
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ दूसरा पी-8आई विमान, जानिए इसकी खूबियां
Zee News
भारतीय नौसेना के दूसरे पी-8आई विमान स्क्वाड्रन, भारतीय नौसेना एयर स्क्वाड्रन 316 को मंगलवार को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया. आईएनएस हंसा, गोवा में आयोजित शानदार समारोह में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के दूसरे पी-8आई विमान स्क्वाड्रन, भारतीय नौसेना एयर स्क्वाड्रन 316 को मंगलवार को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया. आईएनएस हंसा, गोवा में आयोजित शानदार समारोह में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.
एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में एक 'पसंदीदा सुरक्षा भागीदार' है, जो इस क्षेत्र में प्रभावी रणनीतिक भूमिका निभाने में हमारे देश की क्षमता और इसकी परिचालन पहुंच का विस्तार करने की आवश्यकता को दर्शाता है. भारतीय नौसेना इस प्रतिबद्धता का अभिन्न अंग है और इस उद्देश्य के अनुपालन में, आईएनएएस 316 की कमीशनिंग हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और निगरानी को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.
