)
भारतीय तोपों के दीवाने हो रहे देश, इंडियन आर्मी को सप्लाई से पहले यूरोप जा रही खेप
Zee News
Bharat Forge supplied artillery guns to Europe: भारत फोर्ज अमेरिकी सेना, फ्रांसीसी सेना, ब्रिटिश सेना के लिए एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता बनने की राह पर है और दुनिया में सबसे बड़ा तोपखाना उत्पादक बनने का इरादा रखती है.
India defense export: भारत फोर्ज कंपनी (Bharat Forge) ने यूरोप सहित कई देशों को 18 एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन (ATAGs) सहित 100 तोपों की आपूर्ति की है. कंपनी के चेयरमैन बाबा कल्याणी ने यह बताया. उन्होंने कहा कि कंपनी दुनिया में सबसे बड़ी तोप निर्माता बनने का इरादा रखती है. कल्याणी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हमने भारतीय सेना को आपूर्ति करने से पहले ही यूरोप को तोपों का निर्यात किया था. वास्तव में, पिछले साल हमने एक यूरोपीय देश को 100 तोपों की आपूर्ति की थी, जिसमें 18 एटीएजी भी शामिल थे.'
More Related News
